फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather Update Today: Rainfall and Snowfall Expected in Hilly area

उत्तराखंड: देर शाम बदला मौसम, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी, चारधाम यात्रा सुचारू

Tue, 02 Nov 2021 07:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Nov 2021 07:17 PM IST
सार

Uttarakhand weather Update Today: मौसम के बदले मिजाज से राजधानी दून के अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं हल्की से बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand weather Update Today: Rainfall and Snowfall Expected in Hilly area
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मंगलवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक दिनभर गुनगुनी धूप खिली रही। लेकिन देर शाम मौसम बदला और यमुनोत्री धाम व केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई। वहीं, यमुनोत्री घाटी में हवा के चलते कुथनौर के पास पेड़ गिरने से करीब डेढ़ दर्जन गांव व कस्बों में अंधेरा छा गया। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक 3500 से अधिक मीटर की ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, चारधाम यात्रा सुचारू है।

विज्ञापन


मौसम के बदले मिजाज से राजधानी दून के अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं हल्की से बारिश होने के आसार हैं। हालांकि इस बार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बहुत अधिक नहीं है। ऐसे में बहुत अधिक चिंता की जरूरत नहीं है। वहीं ठंड का तेजी से बढ़ना तय है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन


उर्वशी रौतेला ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंचीं। उन्होंने भगवान बदरी विशाल की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री सारा अली खान और जाह्नवी कपूर ने भी हाल ही में केदारनाथ पहुंचकर दर्शन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-चीन सीमा: बर्फ से पटी माणा पास सड़क, सेना और आईटीबीपी के जवानों को हो रही दिक्कत

17 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया बदरीनाथ धाम 
दीपावली त्योहार को लेकर बदरीनाथ धाम को 17 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। एक भक्त की ओर से धाम को फूलों से सजाने की जिम्मेदारी ली गई है। धाम को चारों ओर से फूलों से सजाया गया है। प्रतिवर्ष दीपावली पर बदरीनाथ धाम को फूलों से सजाया जाता है। दीपावली पर बदरीनाथ धाम में दीपोत्सव के तहत माता लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा की जाती है। धाम परिसर में दीये जलाए जाते हैं। धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल का कहना है कि बदरीनाथ धाम ही एक मात्र स्थल है, जहां पर माता लक्ष्मी व कुबेर की एक साथ पूजा की जाती है। 

केदार घाटी में हेली कंपनियों की मनमानी पर वन प्रभाग सख्त 

केदार घाटी में हेलीकॉप्टर कंपनियों की मनमानी पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने सख्त रुख अपनाया है। प्रभागीय अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर कंपनियों से प्रतिदिन उड़ान, साउंड व ऊंचाई का रिकार्ड मांगा है। प्रतिदिन हेलीकॉप्टर को अधिकतम 300 चक्कर (आना-जाना) निर्धारित किया गया है। इससे अधिक चक्कर लगाने पर संबंधित हेली कंपनी के विरुद्घ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर कंपनियों की ओर से हेलीकॉप्टर उड़ान में नियम, कानून ताक पर रखे जा रहे हैं। निर्धारित ऊंचाई 600 मीटर से नीचे उड़ान भरने पर हेलीकॉप्टर की तेज आवाज से अति संवेदनशील क्षेत्र में प्रवास करने वाले दुर्लभ वन्य जीवों, वनस्पतियों को नुकसान पहुंच रहा है। घोड़ा-खच्चर एसोसिएशन की शिकायत पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से हेलीकॉप्टर कंपनियों से हेलीकॉप्टर का प्रतिदिन का शटल, साउंड, ऊंचाई का डाटा मांगा है।

प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि शिकायत मिली है कि हेलीकॉप्टर प्रतिदिन निर्धारित 300 बार के चक्कर के बजाय 500 से अधिक चक्कर लगा रहे हैं। उड़ान की ऊंचाई भी 600 मीटर से नीचे रखी जा रही है। हेली कंपनियों से इस संबंध में जवाब मांगा गया है। यदि नियमों की अनदेखी की गई, तो संबंधित कंपनी के विरुद्घ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रभाग की ओर से भीमबली में मॉनेटरिंग स्टेशन से भी हेलीकॉप्टर की उड़ान के संबंध में डाटा एकत्रित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed