फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today: Rainfall and Snowfall alert in Hilly Area

उत्तराखंड: अलर्ट के बाद प्रदेशभर में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार 

Tue, 18 May 2021 11:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 May 2021 11:45 AM IST
सार

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: Rainfall and Snowfall alert in Hilly Area
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद आज सुबह से ही प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी देहरादून समेत गढ़वाल और कुमाऊं में बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और तेज बौछार के साथ बारिश के आसार हैं। राजधानी देहरादून, टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। 
विज्ञापन


वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 और 20 मई को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: सुहावने मौसम ने बदला वन्यजीवों का मूड, कॉर्बेट पार्क में अठखेलियां करते दिखे गजराज, तस्वीरें...

जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के मद्देनजर आपदा से जुड़े सभी विभागाध्यक्षों को संबंधित सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आपदा से जुड़ी तमाम तैयारियों को समय रहते पूरा करने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा आपदा परिचालन केंद्र देहरादून को सभी सूचनाएं तत्काल मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

मानसून से पहले कर लिए जाएं बाढ़ सुरक्षा संबंधी कार्य

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मानसून से पहले तैयारी और बाढ़ नियंत्रण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बाढ़ सुरक्षा से संबंधित सभी कार्य मानसून से पहले पूरे किए जाने के निर्देश दिए। 

तुरंत हटाए जाएं गिरासू भवन
जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को गिरासू भवनों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन भवनों का मामला कोर्ट में लंबित न हो, उन्हें तुरंत हटाने की कार्रवाई की जाए। आपदा के दौरान मकान की क्षति या किसी की मृत्यु होने पर संबंधित परिवार को 24 घंटे के दौरान सहायता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान जिन सड़कों पर भूस्खलन की संभावना बनी रहती है, उनमें रात की आवाजाही प्रतिबंधित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed