फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather update Today: Rainfall and Hailstorm Alert

उत्तराखंड: अगले एक हफ्ते गर्मी से मिलेगी राहत, आज पहाड़ से मैदान तक बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Mon, 01 Jun 2020 09:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Jun 2020 09:34 AM IST
सार

  • मौसम विभाग ने जारी किया वीकली बुलेटिन, गर्मी से फिलहाल रहेगी राहत
  • पहाड़ी इलाकों में भी होगी हल्की से मध्यम बारिश

विज्ञापन
Uttarakhand weather update Today: Rainfall and Hailstorm Alert
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में इस सप्ताह गर्मी से राहत के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वीकली बुलेटिन के मुताबिक फिलहाल कहीं भी तेज गर्मी या गर्म हवा के आसार नहीं हैं। इसके बजाय हल्की से मध्यम बारिश के चलते तापमान में गिरावट रहेगी।

विज्ञापन


वहीं मौसम विभाग के अलर्ट के बीच आज राजधानी देहरादून के साथ ही राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं पहाड़ी इलाकों रुक-रुक कर बारिश जारी रही। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, एक जून को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। दो और तीन जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चार जून को भी प्रदेशभर में बादल छाये रहेंगे। अनेक स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। न केवल पहाड़ी क्षेत्र बल्कि मैदानी क्षेत्रों में भी पांच व छह जून तक बादलों का डेरा रहेगा। हालांकि कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

आज दून सहित पूरे प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि

मौसम विभाग ने प्रदेशभर में आज बारिश, ओलावृष्टि की वार्निंग जारी की है। विभाग के मुताबिक पर्वतीय इलाकों में ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है।  राजधानी में चार, पांच व छह जून को तीन दिन बारिश का सिलसिला चलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते बारिश होगी।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश के अनेक हिस्सों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है, जिस पर नजर रखी जा रही है। राजधानी में भी शाम तक एक या दो दौर की बारिश हो सकती है।

चारों धाम की चोटियों पर बर्फबारी

वहीं पहाड़ों पर रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बारिश के साथ ही हिमायल की चोटियों पर बर्फबारी भी हुई। दोपहर बाद शुरू हुई बारिश का सिलसिला रात तक जारी रहा। मौसम के इस बदले मिजाज से ठंड फिर लौट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed