उत्तराखंड: देहरादून में झमाझम बरसे बादल, पहाड़ी जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी
- मैदानी जिलों में तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। राजधानी देहरादून में जहां दिनभर बादल छाए रहे वहीं, देर शाम को झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते लोगों को उमस से राहत मिली।
वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के पहाड़ी जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मैदानी जिलों में भी तेज हवाओं के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बारिश की वजह से कई जगहों पर रास्ते भी बंद होने का खतरा है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 21 जून के आसपास दस्तक दे सकता है मानसून, सामान्य से ज्यादा होगी बारिश
प्रदेशभर में बृहस्पतिवार को सुबह कुछ देर धूप निकलने के बाद बादल छा गए। राजधानी सहित कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आ गई। मौसम विभाग ने अब शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विशेषकर कुमाऊं में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि विशेषकर कुमाऊं के जिलों और कुमाऊं से जुड़े गढ़वाल मंडल के जिलों में यह भारी से भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि देहरादून सहित प्रदेश के मैदानी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
राजधानी में भी होगी बारिश मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी में भी बारिश होगी। दिनभर बादल छाए रहेंगे। इसके बाद शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है।