फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather Update Today: High Rainfall Warning

Uttarakhand weather : मौसम ने ली करवट, कहीं बारिश तो कहीं बादलों से गर्मी से मिली राहत

Fri, 05 Jun 2020 09:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 05 Jun 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather Update Today: High Rainfall Warning
पिथौरागढ़ में बादल छाए - फोटो : amar ujala

गुरुवार को रातभर बारिश होने के बाद शुक्रवार को भी राजधानी देहरादून में बादलों के साथ रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में खासी गिरावट आ गई है। वहीं शुक्रवार को राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम ऐसा ही बना रहा। कहीं तड़के झमाझम बारिश हुई तो कहीं बादल छाए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 21 जून के आसपास दस्तक दे सकता है मानसून, सामान्य से ज्यादा होगी बारिश
विज्ञापन


चमोली के बदरीनाथ, हेमकुंड, रुद्रनाथ सहित निचले हिस्सों में शुक्रवार को भी बारिश जारी है। श्रीनगर में हल्की बारिश हुई। रुद्रप्रयाग में आज तड़के तेज बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिथौरागढ़, लोहाघाट, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रामनगर, भवाली, नैनीताल, रुद्रपुर, काशीपुर, टनकपुर में बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

गुरुवार को राजधानी देहरादून में जहां दिनभर बादल छाए रहे वहीं, देर शाम को झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेषकर कुमाऊं के जिलों और कुमाऊं से जुड़े गढ़वाल मंडल के जिलों में यह भारी से भारी बारिश हो सकती है। शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed