फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today: High rainfall alert in Six districts, landslide on badrinath highway

उत्तराखंड: मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पहाड़ में झमाझम बारिश, बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन सक्रिय

Sun, 12 Jul 2020 09:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Jul 2020 09:38 PM IST
सार

  • आज छह जिलों में बहुत भारी और चार जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी
  • 15 जुलाई तक प्रदेश भर में ज्यादातर स्थानों पर बारिश का क्रम बना रहेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: High rainfall alert in Six districts, landslide on badrinath highway
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आज सुबह से ही पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। नैनीताल, अल्मोड़ा रुद्रपुर समेत कई इलाकों में सुबह से ही बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना हुआ है। पहाड़ में कई इलाकों में हल्की धूप भी खिली है।

विज्ञापन


बता दें कि मौसम विभाग ने आज प्रदेश के छह जिलों में कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा चार जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई तक प्रदेश भर में ज्यादातर स्थानों पर बारिश का क्रम बना रहेगा।
विज्ञापन



मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज पिथौरागढ़, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, राजधानी देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर कई जगह भूस्खलन सक्रिय

भारी बारिश और भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों सफर खतरनाक बना हुआ है। हाईवे पर कई जगह भूस्खलन जोन सक्रिय हो गए हैं। ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के दौरान चट्टानें दरक रही हैं, तो कई चट्टानी भागों में वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है।

बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग से बदरीनाथ के बीच कालेश्वर, लंगासू, देवलीबगड़, नंदप्रयाग, बांजबगड़, चमोली चाड़ा, बाजपुर, क्षेत्रपाल, बिरही, गडोरा, पीपलकोटी, भनेरपाणी, पातालगंगा, पागल नाला, हेलंग, मारवाड़ी पुल, टैय्या पुल, गोविंदघाट, लामबगड़ और हनुमान चट्टी में चट्टान से भूस्खलन सक्रिय है।

पीपलकोटी से पाखी के बीच ऑलवेदर रोड के तहत चट्टानों की कटिंग होने से बार-बार मलबा हाईवे पर आ रहा है और वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। एनएचआइडीसीएल के प्रबंधक संदीप कार्की का कहना है कि हाईवे पर अधिकांश जगह हिल कटिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 

गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर सफर करना हुआ जोखिमभरा

मानसून सीजन की दस्तक के साथ ही ऑल वेदर निर्माण कार्यों के कारण बदहाल पड़े गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे खतरनाक बना हुआ है। बारिश के बाद जगह-जगह हुए गड्ढों में पानी भरने व निर्माण साइट में बिखरे मलबे के दलदल में तबदील होने से राहगीरों को जोखिम भरी आवाजाही करनी पड़ रही है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा निर्माण एजेंसियों की लापरवाही को नजर अंदाज किया जा रहा है। 

ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड से पालीगाढ़ और गंगोत्री हाईवे पर धरासू से बड़ेथी चुंगी तक सड़क चौड़ीकरण कार्य चल रहा है, लेकिन निर्माण एजेंसियों द्वारा गड्ढों को भरने व मलबे को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। पूरण सिंह, प्रेम सिंह, मोहन सिंह, शरद सिंह आदि लोगों ने कहा कि कंपनियों द्वारा निर्माण साइट पर मलबे को हटाने व गड्ढों को भरने जैसे कोई सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सड़क में दलदल व गड्ढों के कारण कई वाहन बीच में ही फंस जाते हैं, जिससे बारिश के वक्त पहाड़ों से होने वाले भूस्खलन की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। 

ऑल वेदर रोड की समीक्षा बैठक में सभी निर्माण एजेंसियों को काम पूरा होने तक राष्ट्रयी राजमार्ग को यातायात के लिए सुविधाजनक बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त सभी भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में भी एसडीआरएफ आदि सुरक्षा दलों को तैनात किया गया है। 
- डॉ. आशीष चौहान, जिलाधिकारी उत्तरकाशी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed