फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather Update Today Heavy Rainfall with High Wind Yellow Alert for four days

Uttarakhand Weather: अगले चार दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, हवाओं के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट

Mon, 11 Sep 2023 05:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Sep 2023 05:27 AM IST
सार

Uttarakhand weather Update: मैदानी इलाकों में भी गर्जना और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 11 से 14 सितंबर तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand weather Update Today Heavy Rainfall with High Wind Yellow Alert for four days
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अगले चार दिन हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के साथ ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


जबकि, मैदानी इलाकों में भी गर्जना और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 11 से 14 सितंबर तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


Uttarakhand: बारिश से कुमाऊं में आफत, सड़क दरकी, नैनीझील का जलस्तर बढ़ा, दो जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में आज बंद रहेंगे स्कूल

सोमवार को भी बारिश के भारी अलर्ट को देखते हुए ऊधमसिंह नगर और  चंपावत जिले में बारहवीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है।

बदरीनाथ-केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी

बदरीनाथ-केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। धाम में कड़ाके ठंड पड़ने लगी तो वहीं निचले क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed