{"_id":"5f95a1a48ebc3e9be3463649","slug":"uttarakhand-weather-update-today-cold-weather-increase-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Today: उत्तराखंड में इस सप्ताह बादल बढ़ाएंगे ठंड, तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Today: उत्तराखंड में इस सप्ताह बादल बढ़ाएंगे ठंड, तापमान में आई गिरावट
Mon, 26 Oct 2020 02:35 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 26 Oct 2020 02:35 AM IST
सार
- आंशिक बादलों के कारण गायब रहेगी धूप, रात के तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में इस सप्ताह आंशिक बादल छाए रहने की वजह से ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन दिन व रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। 10 दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में अभी तक करीब सात डिग्री की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। वहीं, दिन के तापमान में भी गिरावट आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Weather Today : बदला मौसम, केदारनाथ में हुई इस सीजन की पहली बर्फबारी, तस्वीरों में देखें...
विज्ञापन
रविवार को सुबह प्रदेशभर में आसमान साफ रहा। दोपहर बाद आंशिक बादल छा गए। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इस सप्ताह आंशिक बादल छाए रहेंगे। आंशिक बादलों की वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी।
न केवल रात का तापमान नीचे जाएगा बल्कि दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। राजधानी में रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से भी नीचे जा सकता है।