फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Temperature rising rapidly in plains ten year record broken in Dehradun

Weather Update: उफ ये गर्मी... मैदानी इलाकों में तेजी से बढ़ रहा तापमान, देहरादून में टूटा दस साल का रिकॉर्ड

Thu, 28 Mar 2024 09:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Mar 2024 09:47 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: इससे पहले 2014 में इस दिन तापमान 31.2 डिग्री रहा था। दिन में हुई गर्मी का असर रात को भी देखने को मिला।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Temperature rising rapidly in plains ten year record broken in Dehradun
गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश से मौसम भले ही सुहावना है, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। बृहस्पतिवार को राजधानी दून के अधिकतम तापमान ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रदेश के अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। इससे पहले 2014 में इस दिन तापमान 31.2 डिग्री रहा था। दिन में हुई गर्मी का असर रात को भी देखने को मिला। इसके चलते रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 18.8 रहा। शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


नारी नौका कोर्स: उत्तराखंड में पानी के खतरों से खेलेंगी महिलाएं, खास प्रशिक्षण दे रहा पर्यटन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

कल पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी और पौड़ी जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। केंद्र ने इन जिलों के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed