{"_id":"66056cc6709184b8640bad9b","slug":"nari-nauka-course-start-for-women-from-uttarakhand-tourism-department-for-career-in-adventure-sports-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी नौका कोर्स: उत्तराखंड में पानी के खतरों से खेलेंगी महिलाएं, खास प्रशिक्षण दे रहा पर्यटन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी नौका कोर्स: उत्तराखंड में पानी के खतरों से खेलेंगी महिलाएं, खास प्रशिक्षण दे रहा पर्यटन विभाग
Thu, 28 Mar 2024 06:50 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 28 Mar 2024 06:50 PM IST
सार
साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाए जाने के उद्देश्य से गंगा नदी में यह नारी नौका कोर्स संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
राफ्टिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अब महिलाएं भी पानी के खतरों से खेलकर कॅरियर बनाएंगी। पर्यटन विभाग ने पहली बार 26 मार्च से नारी नौका कोर्स शुरू किया है, जो 30 मार्च को पूरा होगा। महिला व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग गाइड प्रशिक्षण शिविर में 14 महिलाओं को ये प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया, साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाए जाने के उद्देश्य से गंगा नदी में यह नारी नौका कोर्स संचालित किया जा रहा है। बताया, नारी नौका कोर्स के पहले चरण में 14 महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद इन्हें व्यावसायिक रिवर राफ्टिंग क्षेत्र में कार्यरत पंजीकृत फर्मों के माध्यम से तीन माह की इंटर्नशिप भी दी जाएगी।
विज्ञापन
Uttarakhand: 12वीं गणित के परीक्षार्थियों को मिलेंगे सात बोनस अंक, कोर्स से बाहर से आए सवाल; बोर्ड ने दी राहत
विज्ञापन
कुर्वे ने बताया, पांच दिवसीय प्रशिक्षण देवप्रयाग से शुरू हो चुका है, जो 30 को ऋषिकेश में संपन्न होगा। इन महिलाओं को विदेशी महिला प्रशिक्षक राफ्टिंग संचालन संबंधी सभी गुर सिखा रही हैं। इसमें प्रतिभागियों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।