फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update: snowfall in mussoorie, people suffers from bitter cold

Uttarakhand Weather: मौसम में सुधार के आसार नहीं, आज फिर देहरादून में बादल, मसूरी में हुई बर्फबारी

Wed, 26 Jan 2022 06:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 26 Jan 2022 06:56 PM IST
सार

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बादल छाये और बारिश हो रही है। दो से ढ़ाई हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो रही है।

विज्ञापन
uttarakhand weather update: snowfall in mussoorie, people suffers from bitter cold
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दून और आसपास के इलाकों में बुधवार को मौसम खराब बना रहा। वहीं तड़के मसूरी में बर्फबारी भी हुई। जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। शीतलहर का प्रकोप जारी है।

विज्ञापन


प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बादल छाये और बारिश हो रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो रही है। ऐसे में मौसम साफ होने और कुछ बादल कम होने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि मौसम केंद्र के अनुसार अभी मौसम का मिजाज अगले कुछ दिन बिगड़ा रह सकता है।
विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश व बर्फबारी हने की संभावना है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के मैदानी क्षेत्रों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं पाला भी गिर सकता है। राजधानी दून और आसपास के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहने का अनुमान जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: बर्फ से लकदक देवभूमि की वादियां, पड़ रही कड़ाके की ठंड, तस्वीरों में देखें नजारे

मसूरी : सुबह निकली धूप, दोपहर बाद पड़े ओले

पहाड़ों की रानी मसूरी में छठे दिन मंगलवार को भी बारिश और ओलावृष्टि हुई। पर्यटन स्थल बुरांशखंडा में सुबह हल्की बर्फबारी हुई। इससे पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने बुरांशखंडा पहुंचकर जमकर बर्फ का लुत्फ उठाया। वहीं बर्फबारी की वजह से कई जगह जाम की स्थिति रही। 

मसूरी शहर में मंगलवार सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज बिगड़ गया और हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। शाम को झमाझम बारिश शुरू हो गई। चार दुकान के पर्यटन व्यवसायी विपिन प्रकाश ने बताया कि ओले ज्यादा देर तक जमीन पर टिक नहीं पाए। हालांकि सर्दी का सितम लगातार जारी है। 

वहीं बुरांशखंडा में पिछले चार दिनों से रुक रुककर बारिश और बर्फबारी हो रही है। इससे जन जीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हैं। बर्फ की वजह से कई मार्गों पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सुवाखोली निवासी जयपाल सिंह भंडारी ने बताया कि कोटली के पास वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है।

बर्फ की वजह से वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। इससे सुवाखोली और बुरांशखंडा के बीच बार-बार जाम लग रहा है। क्षेत्र में बार बार बिजली गुल होने की समस्या बरकरार है। थत्यूड़ थानाध्यक्ष मनीष नेगी ने बताया कि सुवाखोली और बुरांशखंडा के बीच काफी बर्फ है। इधर से वाहनों को ले जाना जोखिम भरा है। बर्फ हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है।

यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद होने से परिवहन हो रहा बाधित

यमुनोत्री क्षेत्र मे बर्फबारी व बारिश थमने का नाम नही ले रही है, जिसके कारण यमुनोत्री हाईवे जगह जगह बंद होने से आवाजाही ठप हो रखी है। बारिश व बर्फबारी के चलते हाईवे को सुचारु करने में दिक्कत आ रही है। इससे यमुनोत्री क्षेत्र से लगे गीठ पट्टी के दर्जनभर गांवों  केग्रामीण घरों मे कैद हुए हैं।

लोगों को आवश्यक सामान के लिए आठ-दस किमी बर्फ में पैदल चलना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी प्यारे लाल उनियाल व चैन सिह रावत ने बताया कि हाईवे बंद रहने से काफी परेशानी हो रही है लोग कंधो मे सामान ढोने को मजबूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed