{"_id":"665dad4860e4915fb60edde8","slug":"uttarakhand-weather-update-rainfall-in-yamunotri-dham-and-hilly-area-yellow-alert-for-strong-winds-2024-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: पहाड़ों में दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश, मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे बंद, वाहन रोके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: पहाड़ों में दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश, मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे बंद, वाहन रोके
Mon, 03 Jun 2024 07:10 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 03 Jun 2024 07:10 PM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बाद दोपहर बाद पहाड़ में मौसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम और कर्णप्रयाग समेत आसपास के इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। हालांकि मैदान में सुबह से ही धूप के चलते लोगों को गर्मी ने खूब सताया।
विज्ञापन
वहीं, बारिश के कारण यमुनोत्री यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट में मलबा आने के कारण बंद हो गया है। स्याना चट्टी चौकी प्रभारी विक्रम मैठियाल ने बताया कि रुक-रुककर बारिश होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से वाहनों को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश का असर....दो सप्ताह बाद 40 से नीचे आया तापमान, रात को मिली राहत
विज्ञापन
पर्वतीय जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।