{"_id":"68dc204c7d0c8941b506e03c","slug":"uttarakhand-weather-update-rain-in-mountains-brings-cold-winds-relief-in-the-plains-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: पहाड़ों की बारिश से सर्द हुई हवाएं, मैदान में राहत...आज भी बरसेंगे मेघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: पहाड़ों की बारिश से सर्द हुई हवाएं, मैदान में राहत...आज भी बरसेंगे मेघ
Wed, 01 Oct 2025 01:00 AM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:00 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: आज भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में बीते दो दिन हुई तेज दौर की बारिश ने हवाओं को सर्द कर दिया है। मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना होने से गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
आंकड़ों पर नजर डाले तो मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 33 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 23 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Uttarakhand: प्रदेश में आईसीयू सेवाओं की गुणवत्ता के लिए बनेगी एसओपी, रखरखाव व आपूर्ति के लिए तय होगी जवाबदेही
ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी देखने को मिला। आज दून का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो अक्तूबर के पहले सप्ताह में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन