Uttarakhand Weather Update : देर रात देहरादून में जमकर बरसे बदरा, सुबह पहाड़ी इलाकों को किया तर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार देर रात राजधानी देहरादून में जमकर बारिश हुई। लेकिन सुबह मौसम साफ हो गया । जिससे एक बार उमस बढ़ गई। वहीं आज तड़के राज्य के पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई। श्रीनगर व आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई। रुद्रप्रयाग में हल्की बूंदाबादी शुरू हुई। केदारनाथ में भी मौसम खराब बना हुआ है।
चमोली में तड़के से बारिश जारी है। यहां एक बार फिर ठंडक लौट आई है। बड़कोट में यमुनोत्री घाटी में तड़के हल्की बारिश हुई। यहां फिर बारिश की संभावना बनी हुई है। कर्णप्रयाग, आदिबद्री, गैरसैंण, गौचर, थराली, नारायणबगड़, देवाल, लंगासू आदि कस्बों में हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया है।
पिछले 01 सप्ताह से पूरे क्षेत्र में भयंकर गर्मी पड़ रही थी। कर्णप्रयाग सहित आसपास के क्षेत्रों का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। सुबह करीब 5:00 बजे से हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से निजात मिल गई है।
कई जिलों में आज भी हल्की बारिश के आसार
प्रदेश के कई इलाकों में आज भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार नैनीताल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के अन्य जिलों में भी कुछ-कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।
राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में भी बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं गरज और चमक के साथ कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है।