मौसम अपडेटः देहरादून में झमाझम बारिश, 14 घंटे बाद खुला रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज दोपहर बाद राजधानी देहरादून में अचानक काले बादल छाए और घना अंधेरा हो गया। जिसके बाद झमाझम हुई। हालांकि उसके बाद धूप निकल आई।
वहीं मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहने के अनुमान है। कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात भी जारी है। हालांकि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे नारायणकोटी में बाधित है। जिसे खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नारायणकोटी में 14 घंटे बाद खुल सका गौरीकुंड हाईवे
नारायणकोटी में भारी भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर 14 घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एनएच द्वारा पूर्वान्ह 11 बजे हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया। लेकिन मौके पर हालात अब भी नाजुक बने हुए हैं। बरसात से राजमार्ग अन्य स्थानों पर भी अति संवेदनशील बना हुआ है।
भवन का पुश्ता ढहा, 40 परिवार खतरे की जद में
मसूरी में मासोनिक लॉज बस स्टैंड के पास ठेकेदार की लापरवाही के कारण डिमरी निवास का बड़ा पुश्ता ढह गया। इससे डिमरी निवास में रहने वाले 40 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं।
डिमरी निवास में रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह के समय पास में निर्माण कर रहे ठेकेदार ने जेसीबी से डिमरी निवास के एक पुश्ते को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे पांच मंजिला भवन को खतरा पैदा हो गया है। निरीक्षण करने पहुंचे पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने ठेकेदार को तत्काल पुश्ते की मरम्मत के निर्देश दिए।
वहीं, क्षेत्रिय सभासद जशोदा शर्मा ने बताया कि डिमरी निवास में सीवरेज निकासी की समस्या थी। इसीलिए सीवरेज टैंक का निर्माण करवाया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान पुश्ता ढह गया। डिमरी निवास में रहने वाले अमित गुप्ता, अमन खान, नरेन्द्र थापा, सलीज बानो, शांति, सुनिता आदि ने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन ने साजिश के तहत पुश्त गिराया है। एसडीएम मसूरी गोपाल राम बिनवाल ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।