फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update on one click.

टिहरी में शून्य पर पारा, प्रदेश में खून जमा देने वाली ठंड

Fri, 25 Dec 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update on one click.

प्रदेश में शीतलहर की वजह से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। नई टिहरी में न्यूनतम पारा शून्य पर पहुंच गया तो मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन -2.1 डिग्री रहा। पंतनगर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री पर पहुंच गया। राजधानी में रात का तापमान 3.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


प्रदेशभर में रात को पाला पड़ने और दिन में हल्की हवाएं चलने से हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। प्रदेश में कई जगहों पर तापमान में तेजी से कमी आई है। राजधानी में तापमान लगातार कम हो रहा है। दून में बृहस्पतिवार को रात का पारा और नीचे पहुंच गया। बुधवार रात न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह 3.4 डिग्री पर आ गया।

विज्ञापन

दून में तापमान छह डिग्री से 14.6 तक

uttarakhand weather update on one click.

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रदेशभर में शीतलहर की चेतावनी जारी है। पाले में वृद्धि होने पर मुश्किलें और बढ़ेंगी। राजधानी में मौसम साफ रहेगा। रात का तापमान तीन डिग्री से नीचे जा सकता है।

दून में दिन का तापमान 20 डिग्री तक पहुंचने के बाद सूरज ढलने के साथ ही पारा गिर रहा है। बृहस्पतिवार रात 11:30 बजे तापमान 8 डिग्री, शुक्रवार सुबह 2:30 बजे तापमान 6 डिग्री, सुबह 5:30 बजे 4.6 डिग्री, सुबह 8:30 बजे 4.4 डिग्री, सुबह 11:30 जे 14.4 डिग्री, दोपहर 2:30 बजे 18.6 डिग्री और शाम को 5:30 बजे 14.6 डिग्री तापमान रहा।

बिक्रम सिंह के मुताबिक दिन और रात में तापमान में बड़े उतार चढ़ाव आ रहे हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed