फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update News Today: PM Narendra Modi talk to Cm Pushkar singh dhami over rain damage

उत्तराखंड में बारिश: सीएम धामी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, पीएम मोदी ने ली नुकसान की जानकारी

Tue, 19 Oct 2021 09:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Oct 2021 09:20 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update News: उत्तराखंड में दो दिन मूसलाधार बारिश के मौसम विभाग के सटीक पूर्वानुमान के साथ ही उत्तराखंड सरकार भी बेहद चौकस और चौकन्नी नजर आई।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update News Today: PM Narendra Modi talk to Cm Pushkar singh dhami over rain damage
सीएम ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी बारिश से उत्तराखंड में हुई जानमाल की हानि के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन किया और उनसे पूरी जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि बचाव राहत कार्यों में केंद्र सरकार हर आवश्यक सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की सभी एजेंसियों को तैयार किया गया है। वहीं उन्होंने आपदा के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि प्रदेश के कुछ स्थानों में नुकसान हुआ। शासन प्रशासन को पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने बताया कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री आपदा के संबंध में राज्य से लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री धामी से बात की। उन्होंने राज्य में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और संचालित बचाव व राहत कार्यों के बारे में पूछा। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को हर आवश्यक सहयोग दिये जाने के प्रति आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को वस्तुस्थिति की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड मौसम: उफान पर बह रहीं नदियां, अल्मोड़ा में मकान ढहने से दो बच्चे मलबे में दबे

नुकसान का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर सीएम धामी
उत्तराखंड में पिछले दो दिन के दौरान आई आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। उनके साथ आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ.धन सिंह रावत और पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी थे। उन्होंने न सिर्फ रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया, बल्कि ग्राउंड जीरो पर उतरकर आपदा प्रभावितों का हाल भी जाना। उन्होंने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को उन्होंने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिए। पीड़ितों की फौरीतौर पर सहायता के लिए उन्होंने जिलाधिकारियों को फ्री हैंड दिया। वह देर रात तक हल्द्वानी के प्रभावित क्षेत्र में मौजूद रहे।

रुद्रप्रयाग पहुंचे, अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने पीड़ितों का हाल जानने की शुरुआत रुद्रप्रयाग जिले से की। जिले के प्रभावित इलाके का हवाई निरीक्षण करने के बाद जिला मुख्यालय में उन्होंने डीएम और जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्हें राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद धामी ने कुमाऊं मंडल का दौरा कर रुद्रपुर और किच्छा समेत सभी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। पीड़ितों की बात सुनी और उनके सामने आ रहीं समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

दिन में रुद्रपुर, रात को हल्द्वानी में
रात को धामी हल्द्वानी गए और उन्होंने अधिकारियों से आपदा के प्रभाव की विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने हवाई सर्वेक्षण के बाद पंतनगर में जिलाधिकारी व एसडीआरएफ के अधिकारियों से राहत कार्यों के संबंध में चर्चा की। रुद्रपुर में स्थानीय लोगों से मिले। अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।



नुकसान का आकलन कर जल्द रिपोर्ट भेजें डीएम
सीएम फिर से सचिवालय स्थित राज्य आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे और वहां प्रदेश में बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिवृष्टि से जानमाल का जो नुकसान हुआ है, प्रभावितों को मानकों के अनुसार जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर जल्द रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

यात्रा मार्गों पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालें      
मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में सेना से तीन हेलीकॉप्टर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी चमोली एवं रुद्रप्रयाग को फोन कर निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर फंसे यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।  

सीएम ने जनता से धैर्य बनाने की अपील की 

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे धैर्य बनाकर रखें। उन्होंने किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार तेजी से प्रयास कर रही है। सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

ये अफसर भी दिनभर मोर्चे पर डटे रहे
मुख्यमंत्री के साथ ही शासन के कई अधिकारी मोर्चे पर डटे रहे। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरूगेशन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिद्धिम अग्रवाल भी अपने-अपने मोर्चे पर अधिकारियों से जानकारी जुटाते रहे और उन्हें निर्देश दिए।

सीएम ने पिथौरागढ़, दिल्ली का दौरा किया स्थगित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक कुदरत के कहर से हुए जान माल के नुकसान की जानकारी लेते रहे। उन्होंने पिथौरागढ़ और दिल्ली का दौरा स्थगित किया और सीधे राज्य आपदा कंट्रोल रूम में मोर्चा संभाल लिया। इसके बाद वह आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। हवाई सर्वेक्षण से लौटने के बाद उन्होंने नैनीताल का रुख किया। देर शाम गोला नदी पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करने पहुंचे।

बकौल मुख्यमंत्री, आपदा से जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। खराब मौसम के कारण राहत एवं बचाव कार्यों में दिक्कत आ रही है। शासन और प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को ही सभी जिलाधिकारियों को एक-एक घंटे की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। इस बीच कुमाऊं मंडल से भारी जानमाल के नुकसान की खबर मिली तो मुख्यमंत्री ने दिल्ली जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे दूरभाष पर जान माल के नुकसान की जानकारी ली और चिंता जताई।

जहां-जहां आपदा आई है, मैं स्वयं दौरा कर रहा हूं। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि प्रभावितों की ठीक तरह से सहायता हो। जहां कुछ यात्री फंसे हैं, उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास हो रहे हैं। सभी रास्ते खोलने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों की फसल के नुकसान का आकलन कर तत्काल रिपोर्ट देने को कहा गया है। प्रधानमंत्री ने बहुत चिंता व्यक्त की है। वायुसेना के तीन हेलिकॉप्टर भी आ गए हैं। जानमाल की काफी क्षति हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम ठीक हो जाएगा। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। यात्रा फिर चलेगी और अन्य कार्य भी संचालित होंगे। प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मैं स्वयं जिलाधिकारियों से बातचीत कर रहा हूं।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed