फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Monsoon slows down mercury rises Yellow Alert for rain tomorrow

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून की धीमी हुई रफ्तार, चढ़ने लगा पारा; कल बारिश का येलो अलर्ट

Tue, 15 Sep 2026 11:14 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 15 Sep 2026 11:14 PM IST
सार

16 सितंबर को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Monsoon slows down mercury rises Yellow Alert for rain tomorrow
मसूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। दिन भर चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ने लगा है। हालांकि बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना भी हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से चटक धूप खिली और भगवान भाष्कर ने तेवर दिखाए। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते सोमवार तक सामान्य रहा अधिकतम तापमान मंगलवार को दो डिग्री इजाफे के साथ 31.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री के साथ सामान्य रहा। हालांकि पर्वतीय इलाकों का तापमान सामान्य के आसपास ही दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कोटद्वार: पूर्वी नयार नदी में गिरी बाइक, एक युवक लापता, दूसरा घायल; भांजे के जन्मदिन के लिए ले जा रहे थे केक
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाएं चलने और हल्की बारिश के चलते ठंड का अहसास हुआ। बारिश की बात करें तो सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक देहरादून में 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 16 सितंबर को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य जिलों में भी हल्की बारिश का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 सितंबर तक प्रदेश भर में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि मानसून की विदाई के लिए अभी इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed