Uttarakhand Weather: मानसून का पहला चरण 31 जुलाई को हुआ समाप्त, आठ जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून के दूसरे चरण में प्रदेश में रेन एक्टिविटीज बढ़ने का अनुमान है। 31 जुलाई को खत्म हुए पहले चरण में करीब 15 फ़ीसदी बारिश कम हुई। आठ जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।
अल्मोड़ा में 24 फीसदी कम, चंपावत में 42, देहरादून में 30, पौड़ी में 42, टिहरी में 28, हरिद्वार में 5, नैनीताल में 29, रुद्रप्रयाग में 32 और उत्तरकाशी में 53 फ़ीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि बागेश्वर में 149 प्रतिशत, चमोली में सात और ऊधमसिंह नगर में 21 फ़ीसदी ज्यादा बारिश हुई है।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि केंद्रीय मौसम विभाग ने इस वर्ष मानसून सामान्य रहने की संभावना जताई है। हालांकि राज्य में पहले चरण में मानसून सामान्य से 15 फ़ीसदी कम रहा है। दूसरे चरण में इसमें इजाफा होने का अनुमान है। इस दौरान लगभग सभी जिलों में बारिश सामान्य या उससे अधिक के स्तर पर पहुंच जाएगी।
जिला सामान्य बारिश मौजूदा बारिश अंतर प्रतिशत
अल्मोड़ा 410.1 311.9 -24
बागेश्वर 410.1 1022 -149
चमोली 349.2 372 - 7
चंपावत 664.5 383.3 -42
देहरादून 698.5 490 - 30
पौड़ी 545.7 300.1 - 42
टिहरी 451.9 325.9 - 28
हरिद्वार 425.4 425.4 - 0
नैनीताल 696 494.9 -29
पिथौरागढ़ 763.7 870.8 -14
रुद्रप्रयाग 688.6 468.9 -32
ऊधम सिंह 505.3 609.1 -21
उत्तरकाशी 579.7 274.6 -53