फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update : Meteorological Department issued warning of heavy rain in three districts

Uttarakhand Weather Update : मौसम विभाग ने जारी की तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Fri, 24 Jul 2020 01:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 Jul 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update :  Meteorological Department issued warning of heavy rain in three districts

प्रदेश के तीन जिलों में शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार कई स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। वहीं विगत 18 जुलाई से तोताघाटी में बंद पड़ा बदरीनाथ हाईवे भी अब सुचारू है।

विज्ञापन


जांच में हुआ खुलासा, बिजली गिरने से नहीं बल्कि इस वजह से गिरी थी हरकी पैड़ी की दीवार
विज्ञापन


पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज बौछारों के साथ भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल बारिश का क्रम बना हुआ है। ज्यादातर स्थानों पर बारिश हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चमोली जिले के 10 संपर्क मार्ग बाधित

लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन से चमोली जिले के दस संपर्क मार्ग बाधित हैं। वहीं बदरीनाथ हाईवे गुरुवार को लामबगड़ और भनेरपाणी में बंद हो गया था, जिसे सुबह सात बजे खोल दिया गया।

जिले के अंतर्गत बंद संपर्क मार्गों में सबसे अधिक पीएमजीएसवाई लोनिवि पोखरी की पांच सड़कें हैं। ग्रामीण निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग की तीन, निर्माण खंड गैरसैंण की एक और प्रांतीय खंड गोपेश्वर की एक सड़क बाधित है, जिसे खोलने के लिए जेसीबी लगी हुई हैं।

Trending Videos

धारा गांव के 47 परिवारों को राहत का इंतजार

मुनस्यारी के धापा सहित क्षेत्र के कई गांवों में भूस्खलन के कारण भारी नुकसान हुआ है। यहां के 47 परिवारों ने मकान छोड़ दिए हैं। यह सभी परिवार जंगल में टेंट लगाकर रहने को मजबूर हैं। कुछ लोगों ने अपना सामान गुफा में रखा है। वहीं सड़क के दो हिस्सों में बंटने से गांव तक जाने के लिए डेढ़ किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पड़ रही है। इस कारण अभी तक ग्रामीणों तक मदद नहीं पहुंच पाई है। 

19 जुलाई की रात हुई भारी बारिश से धापा गांव में भी काफी नुकसान हुआ है। गांव का जूनियर हाईस्कूल का भवन जमींदोज हो गया। कुछ घरों में मलबा घुस गया। धापा गांव से लौटे क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह चिराल ने बताया कि धापा में सड़क दो हिस्सों में बंट गई है। बारिश से आधा धापा गांव तबाह हो गया है। राजमा की खेती पूरी तरह से दब गई है।

गांव के निचले भाग में भूस्खलन होने से अब घर रहने लायक नहीं हैं। गांव के सभी परिवार जंगल में प्लास्टिक के टेंट लगाकर रह रहे हैं। गांव तक पहुंचने के लिए सड़क या पैदल रास्ता नहीं है। डेढ़ किमी खड़ी चट्टान के रास्ते से चलना पड़ रहा है।

बेहद कठिन रास्ता होने के कारण केवल एसओ और पटवारी ही गांव तक पहुंच पाए। अभी किसी तरह की मदद ग्रामीणों तक नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने मवेशी बांज के पेड़ों से खुले में बांधे हैं। रात को भी पहाड़ी से पत्थर गिरने से ग्रामीण ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। सभी ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क खोलने और पैदल रास्ता बनाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed