{"_id":"5f1967c48eb96e7d3175d552","slug":"uttarakhand-news-reason-behind-har-ki-paidi-wall-collapse","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जांच में हुआ खुलासा, बिजली गिरने से नहीं बल्कि इस वजह से गिरी थी हरकी पैड़ी की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में हुआ खुलासा, बिजली गिरने से नहीं बल्कि इस वजह से गिरी थी हरकी पैड़ी की दीवार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 23 Jul 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरकी पैड़ी की दीवार बिजली गिरने से नहीं बल्कि बिजली की लाइन को भूमिगत करने के लिए की गई खोदाई के बाद पानी भरने से गिरी थी। इस बात का खुलासा जिलाधिकारी की ओर से बनाई गई तीन सदस्यीय समिति की जांच में हुआ है। समिति ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल ने भी अपनी रिपोर्ट में आकाशीय बिजली गिरने की बात को खारिज किया था। मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे हरकी पैड़ी पुलिस चौकी से सटी दीवार भरभराकर गिर गई थी।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
दीवार का मलबा गंगा घाट और ब्रह्मकुंड तक फैल गया था। गनीमत यह रही कि हादसा रात में होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई थी। विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी की दीवार गिरने से जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। मंगलवार को प्रचारित किया गया कि बिजली गिरने से दीवार ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, जिलाधिकारी सी रविशंक और साधु संतों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया था। मंगलवार शाम को ही जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन करके रिपोर्ट देने का कहा था। तीन सदस्यीय जांच समिति मौके पर पहुंची और कई घंटे तक पूरे इलाके का निरीक्षण किया। जांच समिति ने जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
समिति ने अपनी रिपोर्ट में दीवार गिरने का कारण बिजली की लाइन के लिए की गई खोदाई के बाद पानी भरने को कारण माना है। बिजली गिरने की पुष्टि जांच में नहीं हुई। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सी रविशंकर, जिलाधिकारी हरिद्वार
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।