फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update IMD Yellow Alert of Heavy rainfall in Doon, Nainital and Bageshwar

Uttarakhand Weather: देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, चट्टान टूटने से थराली में सड़कें बंद

Tue, 03 Sep 2024 11:41 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Sep 2024 11:41 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update IMD Yellow Alert of Heavy rainfall in Doon, Nainital and Bageshwar
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को तेज दौर की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में कई दौर की तेज बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

Badrinath Highway: मलबा आने से हाईवे कई जगह बंद, बदरीनाथ और हेमकुंड जाने वाले 2000 यात्री फंसे, तस्वीरें

विज्ञापन


Uttarakhand Weather Update IMD Yellow Alert of Heavy rainfall in Doon, Nainital and Bageshwar

बारिश से थराली में कई सड़कें बंद, लोग परेशान 

सोमवार देर रात हुई भारी बारिश से थराली देवाल स्टेट हाईवे तहसील मुख्यालय राड़ीबगड़ के पास सुनगाड़ में चट्टान टूटने से बंद हो गया। इस दौरान सुबह चार बजे से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर लोनिवि ने सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीन लगाई है। मशीन ऑपरेटर गणेश चंदोला ने बताया कि मलबा अधिक आने से सड़क खोलने में समय लगेगा। तड़के चार बजे से ही देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर और गोपेश्वर जाने वाले यात्री फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed