फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update IMD Dense fog Yellow alert in four districts one man died due to cold in Tanakpur

Uttarakhand Weather: हरिद्वार समेत चार जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, टनकपुर में ठंड से एक व्यक्ति की मौत

Thu, 18 Jan 2024 09:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jan 2024 09:35 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी और नैनीताल  के अलावा अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय जिलों में पाले की ठंड परेशान करेगी। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update IMD Dense fog Yellow alert in four districts one man died due to cold in Tanakpur
उत्तराखंड में कोहरा

विस्तार

उत्तराखंड के कुछ जिलों में शुक्रवार को भी कोहरा परेशान करेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पौड़ी और नैनीताल में भी सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय जिलों में पाले की ठंड परेशान करेगी। 

विज्ञापन


Snowfall In Auli: साल की पहली बर्फबारी के बाद दिखा औली का मनमोहक नजारा, तस्वीरें देखकर आना चाहेंगे यहां

विज्ञापन

टनकपुर में ठंड से अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ा दम

क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से करीब 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण ठंड माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी।

बृहस्पतिवार की सुबह मनिहारगोठ पुलिस चौकी को रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया कि मृतक का बायां हाथ कटा हुआ था और वह पिछले चार-पांच दिन से क्षेत्र में घूम रहा था।

उसे खटीमा क्षेत्र में भी कुछ समय तक घूमता देखा गया था। बता दें कि क्षेत्र में इस सीजन में ठंड के प्रकोप से दूसरी मौत है। करीब पखवाड़े भर पहले भी सालवनी के जंगल में करीब 45 वर्षीय अज्ञात की ठंड से मौत का मामला सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed