फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update IMD Alert For Rainfall and hailstorm in many places in state today

Uttarakhand Weather: मौसम ने बदली करवट...हेमकुंड और बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी, मैदान में भी ठंड बढ़ी

Sat, 11 Jan 2025 10:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी,देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी,देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 11 Jan 2025 10:38 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update:  देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update IMD Alert For Rainfall and hailstorm in many places in state today
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी में शनिवार को बर्फबारी होने से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। सुबह से ही बादल छाए गए। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हो गई। इसके चलते ज्योतिर्मठ, पांडुकेश्वर समेत आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले में पिछले दो सप्ताह से चटक धूप खिल रही थी। 

विज्ञापन


Weather Woes : कोहरे के कारण दिल्ली-यूपी रूट की करीब 70 बसें प्रभावित, देहरादून छोड़ते ही कम हो जाती है रफ्तार

विज्ञापन

13 से पहाड़ों में मौसम रहेगा साफ, मैदानों में कोहरा बढ़ाएगा ठिठुरन
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 13 जनवरी से पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहेगा, जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

रविवार को मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से शीतलहर परेशान करेगी। वहीं, पहाड़ाें में तेज गर्जना संग बिजली चमकने के आसार हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दून समेत नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी और चंपावत में बिजली चमकने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है।

उधर, शनिवार को दून में दिन भर बादल छाए रहे। शाम के समय शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन

31 जनवरी तक साढ़े आठ बजे के बाद खुलेंगे स्कूल

बीते कुछ दिनों से घना कोहरा और शीतलहर को देखते हुए जिलेभर में 31 जनवरी तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र साढ़े आठ बजे के बाद खुलेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है। पत्र में कहा गया है कि शीतलहर और कोहरे के साथ पाला पड़ने से सूखी ठंड खूब परेशान कर रही है। हालांकि, सर्दी के दिनों में अधिकतर विद्यालय नौ बजे के बाद ही संचालित किए जाते हैं, लेकिन कुछ विद्यालयों का समय सुबह साढ़े सात से आठ बजे तक है। ऐसे में इन विद्यालयों के संचालन का भी समय 31 जनवरी तक बदलना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed