फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Woes : Around 70 buses on Delhi-UP route affected due to fog

Weather Woes : कोहरे के कारण दिल्ली-यूपी रूट की करीब 70 बसें प्रभावित, देहरादून छोड़ते ही कम हो जाती है रफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 04:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Jan 2025 04:14 AM IST
सार

ग्रामीण डिपो के एजीएम राजीव गुप्ता ने बताया कि देहरादून से बड़ी संख्या में रोडवेज बसें दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद के रूट पर संचालित होती हैं। पिछले कुछ दिनों से इन रूटों पर घने कोहरे की वजह से बसों का संचालन प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
Weather Woes : Around 70 buses on Delhi-UP route affected due to fog
file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कोहरे के चलते देहरादून से जाने वाली करीब 70 रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। इन बसों की रफ्तार धीमी हुई है। ग्रामीण डिपो के एजीएम राजीव गुप्ता ने बताया कि देहरादून से बड़ी संख्या में रोडवेज बसें दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद के रूट पर संचालित होती हैं। पिछले कुछ दिनों से इन रूटों पर घने कोहरे की वजह से बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। चालकों को भी बसों को सावधानी पूर्वक चलाने के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन


कोहरे के कारण वंदे भारत की रफ्तार पर लगा ब्रेक
उत्तर प्रदेश में कोहरे के कारण दूसरे दिन भी वंदे भारत ट्रेन का संचालन प्रभावित हुआ है। बृहस्पतिवार को ट्रेन करीब डेढ़ घंटे की देरी से दून पहुंची थी। शुक्रवार को इस ट्रेन को लखनऊ पहुंचने में 15 मिनट अधिक समय लगा। देहरादून रेलवे स्टेशन के कार्यकारी अधीक्षक विपुल नौटियाल ने बताया कि इन दिनों अधिक ठंड के साथ ही घना कोहरा भी हो रहा है। इसकी वजह से ट्रेन का संचालन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


मसूरी एक्सप्रेस का रूट बदला
देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस का रूट बदला गया है। ट्रेन अब साहिबाबाद और तिलक ब्रिज से होते हुए नई दिल्ली जाएगी। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि दिल्ली मंडल में रेल ओवरब्रिज पर विकास एवं मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसकी वजह से रूट परिवर्तित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed