{"_id":"278f9d6f2e5c4558fb429c984baa73dd","slug":"uttarakhand-weather-update-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक में जानिए उत्तराखंड का मौसम अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लिक में जानिए उत्तराखंड का मौसम अपडेट
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में आगामी दो-तीन दिन तक मौसम के सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहने वाला है। फिलहाल आगामी तीन दिन तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को दून में न्यूनतम पारा 11 डिग्री (सामान्य से एक डिग्री नीचे) तक पहुंच गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिन तक मौसम सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना
अधिकतम तापमान 26 डिग्री से एक डिग्री के ऊपर नीचे रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
उन्होंने बताया कि पहाड़ में अत्यधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बर्फ पड़ सकती है। मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर कोहरे का हल्का असर रहेगा। हालांकि कहीं भी अभी बारिश की संभावनाएं नहीं हैं।
विज्ञापन