{"_id":"642646542326061866027db5","slug":"uttarakhand-weather-update-heavy-rains-across-the-state-cold-increased-read-more-updates-in-hindi-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather Update: प्रदेशभर में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश ने फिर कराया ठंड का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather Update: प्रदेशभर में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश ने फिर कराया ठंड का अहसास
Fri, 31 Mar 2023 08:24 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 31 Mar 2023 08:24 AM IST
सार
मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) को भी मौसम का मिजाज बदला रहने और दून में बादल छाने व गर्जन के साथ हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई थी। दून में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और 16 डिग्री के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेशभर में बृहस्पतिवार रात मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हो गई। आज भी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश और सर्द हवाओं ने एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास कराया। बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हुआ, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
उधर, मसूरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। यहां तेज हवा के कारण कई जगह लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली भी गुल रही। सुबह से शाम तक दून और मसूरी में तेज धूप खिली रही। लेकिन रात करीब नौ बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे तक दून और मसूरी में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक आज (शुक्रवार) भी मौसम का मिजाज बदले रहने के साथ ही दून में बादल छाने और गर्जन के साथ हल्की से तेज बारिश की संभावना है। दून में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और 16 डिग्री के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हरिद्वार पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, बोले- अगली रामनवमी पर भव्य मंदिर में विराजमान होंगे भगवान राम
कहां कैसा है मौमस
-लोहाघाट में बारिश
-पिथौरागढ़ में सुबह से बारिश।
-किच्छा में बारिश
-बागेश्वर में सुबह से बारिश
-पौड़ी व आसपास के क्षेत्रों में देररात से बारिश का सिलसिला जारी
-विकासनगर में बारिश
-टिहरी में देर रात से बारिश जारी