फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand weather update for monday

उत्तराखंड को भारी बारिश से मिलेगी राहत

Sun, 03 Jul 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 Jul 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update for monday
- फोटो : file photo

उत्तराखंड में सोमवार से भारी बारिश का साया कम हो सकता है। मौसम विभाग ने अब केवल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। विभाग के मुताबिक राजधानी में भी हल्के बादलों के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को भी दिनभर घने बादल छाए रहे और दोपहर तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। राजधानी में दिन में हालांकि एक मिमी बारिश हुई लेकिन मुकतेश्वर में 16 मिमी से ऊपर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


बारिश और बादलों की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी हटा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी में भी आंशिक से लेकर ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहेंगे।

कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश के बीच दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री जाने का अनुमान है। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी फिलहाल भारी बारिश के आसार नहीं हैं।

published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed