फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update: Fog may increase in these areas today

उत्तराखंडः इन इलाकों में आज सें बढ़ सकता है कोहरा, कुछ इलाकों में छाए रहेंगे बादल

Thu, 21 Nov 2019 10:01 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 21 Nov 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update: Fog may increase in these areas today
- फोटो : फाइल फोटो

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के ज्यादातर इलाकों में आज से कोहरा बढ़ सकता है। मौसम केंद्र के अनुसार सुबह के समय दोनों स्थानों पर घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहेगा। कुछ इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं। 

विज्ञापन


22-23 को बारिश के आसार, छा सकती है धुंध
प्रदेश के पांच जिलों में 22 और 23 नवंबर को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा ज्यादातर क्षेत्रों में पिछले दिनों की तरह धुंध छायी रह सकती है। 20 नवंबर से ही प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम का यह बदलाव दिखने लगेगा।
विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की संभावना है। 20 से 23 नवंबर तक प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे में बढ़ोतरी होगी। वहीं, 20 और 21 को कई स्थानों पर बादल छाये रह सकते हैं। 22 और 23 को उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के कुछ इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

वहीं, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है। इन दो दिनों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धुंध भी छायी रह सकती है। पिछले दिनों भी नॉर्थ वेस्ट विंड के कमजोर होने और हवा में नमी बढ़ने से प्रदेश में दो दिन तक धुंध छायी रही थी। 

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 27 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले लगभग सभी इलाकों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं। 

मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में अभी ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है। 22-23 और 27 को बारिश-बर्फबारी के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।

इससे मैदान और पहाड़ के ज्यादातर क्षेत्रों में ठंड बढ़ जाएगी। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है। बारिश के बाद इसमें दो से तीन डिग्री तक की कमी आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed