फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Fog in plains for next few days cold will increase due to temperature Down

Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम... अगले कुछ दिन मैदानी इलाकों में छाएगा कोहरा, तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड

Mon, 18 Nov 2024 10:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Nov 2024 10:21 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: 20 से 22 नवंबर तक ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में मध्यम से घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका सीधा असर मैदानी जिलों के तापमान पर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Fog in plains for  next few days cold will increase due to temperature Down
सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की विदाई के बाद से उत्तराखंड में बारिश न होने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। इसके चलते तापमान में गिरावट आने से सुबह-शाम के साथ दिन के समय भी ठंड बढ़ेगी।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार के आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 26.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम के साथ 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। अभी तक यह तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।

विज्ञापन

Badrinath Yatra 2024: इस यात्राकाल में 14 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, इन कारणों से कम रही संख्या
 

20 से 22 नवंबर तक घने कोहरे का अलर्ट

आने वाले दिनों की बात करें तो 20 से 22 नवंबर तक ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में मध्यम से घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका सीधा असर मैदानी जिलों के तापमान पर देखने को मिलेगा। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 20 नवंबर के बाद प्रदेश भर के तापमान पर असर देखने को मिलेगा। उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान गिरने के आसार हैं। इसके चलते सुबह-शाम के साथ दिन के समय भी ठंड का अहसास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed