फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update: Colder will increase, snowfall hailstorm and rain expected

Uttarakhand Weather: चमोली जनपद में 50 से अधिक गांव बर्फ से ढके, धनोल्टी में हुई सीजन की चौथी बर्फबारी

Sat, 22 Jan 2022 02:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 22 Jan 2022 02:58 PM IST
सार

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत ठंड ज्यादा है। पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक ऊंचाई वाले इलाकों से चलने वाली सर्द हवाएं हाड़ कंपाने वाली ठंड पैदा कर रही हैं।

विज्ञापन
uttarakhand weather update: Colder will increase, snowfall hailstorm and rain expected
चमोली जनपद में ताजा बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उतराखंड में फिलहाल भीषण ठंड से तुरंत राहत नहीं मिलने जा रही है। अभी ठंड का यह दौर बना रहेगा। ज्यादातर क्षेत्रों में सर्द हवाएं मौसम में ठंडक में बढ़ोतरी करेंगी। राजधानी के आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन


धनोल्टी में सीजन की चौथी बर्फबारी
मसूरी और चकराता में भी शनिवार को हिमपात हुआ है। मसूरी शहर में हल्की बर्फ पड़ी है। लाल टिब्बा और बुराशखंडा में अच्छी बर्फबारी हुई है। धनोल्टी में शनिवार को इस सीजन की चौथी बर्फबारी हुई है। जिससे कड़ाके की ठंड बढ़ी है। दूसरे राज्यों से पर्यटक बर्फ का लुफ्त उठाने पहुंच रहे हैं। वहीं किसानों का कहना है कि इस साल बर्फबारी सेब के बगीचों तथा नगदी फसलों के लिए अच्छी है। 
विज्ञापन


चमोली जनपद में 50 से अधिक गांव बर्फ से ढके
शनिवार सुबह देहरादून सहित राज्य से सभी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना बनी है। वहीं कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। मसूरी में तीसरे दिन भी बादल छाए हुए हैं। वहीं रुद्रपुर में हल्की बारिश हुई है। लगातार हो रही रही बर्फबारी से चमोली जनपद में 50 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं। वहीं जिले में तड़के निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है। जिससे ठंड बढ़ गई है। यहां मौसम खराब बना हुआ है। बदरीनाथ धाम में करीब चार और हेमकुंड में पांच फिट तक बर्फ जमी है। केदारनाथ व चारधाम सहित औली व अन्य ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, पड़ रही कड़ाके की ठंड 

पहाड़ में कई जगह आकाशीय बिजली के साथ गिर सकते हैं ओले
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका है। गढ़वाल मंडल के ज्यादातर जिलों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


कुमाऊं मंडल के कई क्षेत्रों में भी बारिश होने का अनुमान है। गढ़वाल और कुमाऊं के दो हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 

सर्द हवा पैदा कर रही हाड़ कंपाने वाली ठंड
प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत ठंड ज्यादा है। पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक ऊंचाई वाले इलाकों से चलने वाली सर्द हवाएं हाड़ कंपाने वाली ठंड पैदा कर रही हैं। मौसम जानकारों के अनुसार दिनभर वातावरण में हवा में नमी का स्तर अधिक होने के साथ कोहरे की चादर रहती है। इससे सूरज की किरणें धरती तक नहीं आ पाती है। हिमालय की ओर से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण वातावरण में ठंडक ज्यादा बढ़ जाती है। कई बार दिन और रात के तापमान में अंतर बहुत कम रह जाता है, जिससे कई इलाकों में सर्द दिन से लेकर गंभीर स्तर की ठंड दर्ज की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed