{"_id":"6758808994ff02439c04bc09","slug":"uttarakhand-weather-update-cold-wave-will-continue-two-days-cold-will-increase-due-to-frost-yellow-alert-issue-2024-12-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: आज और कल चलेगी शीतलहर...पाले से बढ़ेगी ठिठुरन, येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: आज और कल चलेगी शीतलहर...पाले से बढ़ेगी ठिठुरन, येलो अलर्ट जारी
Wed, 11 Dec 2024 01:00 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:00 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ सभी जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 13 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिन में प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी व बारिश का असर बुधवार और बृहस्पतिवार को देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 11 और 12 दिसंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ सभी जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
इन जिलों में शीतलहर से भी ठिठुरन बढ़ेगी। पूर्वानुमान के अनुसार, 13 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की कमी के साथ 21.8 डिग्री पर रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की कमी के साथ 5.6 डिग्री रहा। बुधवार के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने के आसार है।
विज्ञापन
Snowfall: बर्फबारी से माइनस में तापमान...जमने लगा नलों में पानी, सफेद बर्फ की चादर से ढके गंगोत्री-यमुनोत्री
विज्ञापन