फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Tourists are not allowed to go to high Himalayan regions in monsoon Alert Issued

Uttarakhand: मानसून में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के जाने पर रोक, शासन ने जिलों को जारी किया अलर्ट

Fri, 07 Jul 2023 07:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Jul 2023 07:42 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Monsoon 2023 News: आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से डीएम को निर्देश जारी किए गए हैं। हरिद्वार, नैनीताल और पिथौरागढ़ को बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने पर विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Tourists are not allowed to go to high Himalayan regions in monsoon Alert Issued
ट्रैकिंग - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

प्रदेश में भारी वर्षा की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा इस अवधि में लोगों के किसी भी विपदा में फंसे होने की स्थिति में उन्हें खाद्य सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

विज्ञापन


सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से डीएम को निर्देश जारी किए गए हैं। हरिद्वार, नैनीताल और पिथौरागढ़ को बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने पर विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट में बाणगंगा (रायसी) हरिद्वार, धौलीगंगा (कनज्योति) पिथौरागढ़ एवं कोसी (बेतालघाट) नैनीताल नदियों में जलस्तर में हो रही वृद्धि को देखते हुए सुरक्षा के विशेष उपाय अपनाने को कहा गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: भारी बारिश से कुमाऊं में बाढ़ जैसे हालात, नैनीताल के शेर नाले में खिलौने की तरह बही पर्यटकों की कार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आवागमन में नियंत्रण रखने, किसी भी आपदा, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्रवाई करते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान करने, आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारियों एवं विभागीय नोडल अफसरों को हाई अलर्ट में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

अलर्ट मोड पर रहें थाने-चौकी

इसके अलावा राजस्व उपनिरीक्षकों, ग्राम विकास अफसरों, ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में बने रहने के लिए कहा गया है। सभी थाने-चौकियों को भी आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलेस सहित हाई अलर्ट में रहने को कहा गया है। इस अवधि में किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करने, छाता, टार्च हेलमेट और कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में रखने के लिए कहा गया है।

आपदा की स्थिति में इन नंबरों पर दें सूचना

किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316, फैक्स नंबर 0135-2710334, 2664317. टोल फ्री नंबर 1070, 9058441404 एवं 8218887005 पर दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed