फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: भारी बारिश से कुमाऊं में बाढ़ जैसे हालात, नैनीताल के शेर नाले में खिलौने की तरह बही पर्यटकों की कार

Fri, 07 Jul 2023 04:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Jul 2023 04:26 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Flood like situation in Kumaon due to heavy rainfalls car Swept away in Nainital Sher Nala
नैनीताल के शेर नाले में बही कार - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कुमाऊं में शुक्रवार को बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। बारिश से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालत पैदा हो गए हैं। नैनीताल में चोरगलिया का शेर नाला बारिश के बाद ऊफान पर आ गया। जिसमें नाला पार कर रहे लखीमपुर खीरी के पर्यटकों की कार पानी के तेज बहाव में खिलौनी की तरह बह गई।



Pithoragarh:  धारचूला में भूस्खलन, फंसे दर्जनों वाहन, नदियों के रौद्र रूप से बाल-बाल बची 25 लोगों की जिंदगी

गनीमत रही कि जैसे ही तीनों कार सवार बाहर निकले तब कार बही। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जिसके बाद पुलिस ने यहां वाहनों की आवाजाही रोक दी है। 

Uttarakhand Weather Flood like situation in Kumaon due to heavy rainfalls car Swept away in Nainital Sher Nala
बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला

उधर, बारिश के कारण, चंपावत, रुद्रपुर और हल्द्वानी समेत अन्य जगहों पर बस्तियों में पानी भर गया। रुद्रपुर में कल्याणी नदी में पानी बढ़ गया। जिससे नदी से सटे स्थानों में जलभराव होने से बाढ़ जैसे हालात हो गए। 

Uttarakhand Weather Flood like situation in Kumaon due to heavy rainfalls car Swept away in Nainital Sher Nala
धारचूला में भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

उधर, पिथौरागढ़ जिले के टनकपुर-तवाघाट एनएच के पास धारचूला नयाबस्ती में भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिरने से सड़क बंद हो गई है। जिस कारण दोनों और दर्जनों वाहन और ग्रामीण फंसे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Flood like situation in Kumaon due to heavy rainfalls car Swept away in Nainital Sher Nala
बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए कुमाऊं के अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल जिलों में शुक्रवार को पहली से 12वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखा गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Flood like situation in Kumaon due to heavy rainfalls car Swept away in Nainital Sher Nala
बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मानसून उत्तराखंड में पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इसके चलते पिछले हल्की से मध्यम बारिश आगे भी जारी रहेगी। शुक्रवार और शनिवार को भी तराई में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed