{"_id":"68355c3aae4f14e04601a2ae","slug":"uttarakhand-weather-torrential-rain-wreaked-havoc-in-tehri-water-entered-the-settlement-debris-spread-on-house-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: टिहरी में मूसलाधार बारिश से मची तबाही, बस्ती में घुसा पानी, घरों और सड़कों पर फैला मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: टिहरी में मूसलाधार बारिश से मची तबाही, बस्ती में घुसा पानी, घरों और सड़कों पर फैला मलबा
Tue, 27 May 2025 12:05 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 27 May 2025 12:05 PM IST
सार
Uttarakhand Weather News:नई टिहरी देर रात भारी बारिश ने तबाही मचा दी। हालत यह हो गए कि मलबा कमरों में चार पांच फीट तक भर गया।
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से तबाही
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नई टिहरी देर रात भारी बारिश ने तबाही मचा दी। मोलधार में बरसाती पानी निकासी की नाली बंद होने के कारण पानी ओवर फ्लो होकर मलबे के साथ वाल्मीकि बस्ती में लोगों के घरों में घुस गया। उस समय लोग सो रहे थे। अचानक घरों में पानी घुसने बस्ती में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
हालत यह हो गए कि मलबा कमरों में चार पांच फीट तक भर गया। सबसे अधिक नुकसान बस्ती निवासी राजू, रमेश, शिवचरण, सुनील,बबलू और बालेश के घर को हुआ है। कमरों में पानी भरने से उनके कपड़े, राशन, बिस्तर और घरों में रखा सारा सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
चकराता के टाइगर फॉल में हादसा: झरने के साथ गिरा पेड़, चपेट में आने से पर्यटक समेत दो की मौत, चार घायल
विज्ञापन
वहीं, निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय और आंचल डेयरी के गदेरे से भारी मलबा सड़क पर फैल गया। स्कूल बस सहित अन्य सभी छोटे बड़े वाहन मोलधार होते हुए पहुंचे।