{"_id":"64d2636b813946e447031594","slug":"uttarakhand-weather-today-imd-orange-alert-for-heavy-rains-in-five-districts-including-dehradun-2023-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather Today: दून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पौड़ी में बंद रहेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather Today: दून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पौड़ी में बंद रहेंगे स्कूल
Wed, 09 Aug 2023 01:00 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:00 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Today: देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बुधवार को भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने देहरादून सहित पांच जिलों के लिए ऑरेंज और शेष जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने और तीव्र बारिश होने की संभावना है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश का कहर: पहाड़ से मैदान तक बरसी आफत, कई लोग बहे, भवन हुए ध्वस्त, तबाही बयां करती तस्वीरें
विज्ञापन
पौड़ी में स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश
पौड़ी जिला प्रशासन ने मौसम को देखते हुए बुधवार को जनपद के कक्षा एक से 12वीं के तक के स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने मुख्य शिक्षाधिकारी के साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास अधिकारी को अवकाश के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।