उत्तराखंड: अगले कुछ दिन सताएगी गर्मी, अगस्त में तीन साल बाद 35 डिग्री पहुंचा पारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में अब कुछ दिन खूब गर्मी सताएगी। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राजधानी दून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक अधिक रहने के आसार हैं।
राजधानी में अभी अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक अधिक बना हुआ है। इससे लोगों को गर्मी और उमस झेलनी पड़ सकती है। वहीं, देहरादून में तीन साल बाद अगस्त माह का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचा है।
इससे पहले वर्ष 2016 में दून में 35.2 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। पिछले सात साल में यह दूसरा मौका है, जब दून में अगस्त में तापमान 35 डिग्री के पार पहुंचा हो।
बृहस्पतिवार को राजधानी दून में दोपहर के समय काफी तेज धूप खिली रही। इससे मौसम में गर्मी और उमस काफी अधिक बढ़ गई। मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार अगस्त माह में 2016 के बाद पहली बार तापमान 35 डिग्री तक पहुंचा।
2018 में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33.2 और 2017 में 34.2 रिकॉर्ड किया गया था। 2015, 2014 और 2013 में अगस्त महीने में अधिकतम तापमान 34 डिग्री से ऊपर नहीं गया था।