फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: Red alert for two days of heavy rain, threat of flood too, schools closed in Dehradun tom

Uttarakhand Weather: दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट, बाढ़ का भी खतरा, देहरादून में कल स्कूल बंद

Tue, 12 Aug 2025 11:21 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 Aug 2025 11:21 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने हिदायत देते हुए कहा कि बारिश के दौरान नदी-नालों के आसपास न जाएं और आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Red alert for two days of heavy rain, threat of flood too, schools closed in Dehradun tom
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक दिन की राहत के बाद दो दिन मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 13 और 14 अगस्त को देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 15 को भी अधिकतर जिलों में मौसम बिगड़ा रहेगा।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, 13 से 15 अगस्त तक प्रदेशभर में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की भी आशंका है। हिदायत देते हुए कहा कि बारिश के दौरान नदी-नालों के आसपास न जाएं और आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें। वहीं, देहरादून में कल कक्षा एक से 12 तक और सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
विज्ञापन


Uttarkashi Disaster: 68 लोगों के लापता होने की पुष्टि, हर्षिल में झील भी बनी चुनौती, खोजबीन और बचाव कार्य जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ का खतरा

वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों में प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश सरकार भी चौकन्नी हो गई है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

मानसून ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ बना बारिश का कारण

प्रदेशभर में भारी से भारी बारिश होने का मुख्य कारण हिमालय से गुजरी मानसून ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य क्षोभामंडल स्तरों से उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू कश्मीर के ऊपर होने से एक च्रकवाती तूफान बन रहा है। इसके चलते बनने वाली नमी बादल बना रही है और उत्तराखंड में 13 से 15 अगस्त तक भारी से भारी बारिश की संभावना है। जबकि 16 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।

प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 151 सड़कें बंद

 प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 151 सड़कें बंद हैं। जिससे तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी में 17, अल्मोड़ा और बागेश्वर में आठ-आठ, चमोली में 18, देहरादून में 15, हरिद्वार में एक, नैनीताल में 5, पौड़ी-पिथौरागढ़ में 20-20, रुद्रप्रयाग में 22 और टिहरी जिले में 17 सड़कें बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed