फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: Red alert for heavy rain in the next 24 hours, avoid going to sensitive areas

Uttarakhand Weather: अगले 24 घंटे में भारी बारिश का रेड अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में जाने से बचें

Wed, 13 Aug 2025 06:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Aug 2025 06:19 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने हिदायत देते हुए कहा कि बारिश के दौरान नदी-नालों के आसपास न जाएं और आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Red alert for heavy rain in the next 24 hours, avoid going to sensitive areas
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहा। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर  में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने  हिदायत देते हुए कहा कि बारिश के दौरान नदी-नालों के आसपास न जाएं और आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें। 

विज्ञापन


हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर हादसा: पतंजलि योगपीठ के पास चलती कार में लगी आग, चालक और महिला ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश होने का पूर्वानुमान, डीएम सतर्क रहने को भेजा गया पत्र
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को एक पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने बृहस्पतिवार को राज्य के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर (आरेंज अलर्ट), बागेश्वर और नैनीताल में शुक्रवार को आरेंज अलर्ट और बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 16 को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना के चलते (आरेंज अलर्ट) व बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 17 अगस्त को बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले में भारी से बारिश की संभावना के दृष्टिगत (आरेंज अलर्ट) और बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में जिलों में सावधानियां बरती जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed