{"_id":"689c73d588ba02b3ff0a3482","slug":"running-car-caught-fire-near-patanjali-yogpeeth-on-haridwar-roorkee-highway-2025-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर हादसा: पतंजलि योगपीठ के पास चलती कार में लगी आग, चालक और महिला ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर हादसा: पतंजलि योगपीठ के पास चलती कार में लगी आग, चालक और महिला ने कूदकर बचाई जान
Wed, 13 Aug 2025 04:50 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 13 Aug 2025 04:50 PM IST
सार
Haridwar News: कार सवार महिला हरिद्वार से दिल्ली जा रही थी। तभी पतंजलि योगपीठ के पास कार में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के पास एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। कार चालक और कार में सवार महिला ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet: अग्निवीरों को संविदा पदों पर भर्ती में मिलेगा आरक्षण, धर्मांतरण कानून हुआ और सख्त
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक पंकज गैरोला ने बताया कि सुबह थाना बहादराबाद क्षेत्र में हाईवे पर एक कार में आग लगने की सूचना मिली। जब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तो कार चला रही महिला कार से बाहर निकल चुकी थी। सामान में आग लगी हुई थी। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। महिला हरिद्वार से दिल्ली जा रही थी। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
#WATCH | हरिद्वार, उत्तराखंड: ट्रैफिक SP पंकज गैरोला ने बताया, "आज सुबह थाना बहादराबाद क्षेत्र में हाईवे पर एक कार में आग लगने की सूचना मिली। जब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तो कार चला रही महिला कार से बाहर निकल चुकी थी। सामान में आग लगी हुई थी। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई... महिला… https://t.co/Uxu3n5NXyH pic.twitter.com/f7e9EOfie2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2025