फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather News Weather cleared heat started increasing now the heat will show its temper

Uttarakhand Weather: दो हफ्ते तक सिलसिले वार बिगड़ा रहा मौसम, अब खुला तो बढ़ने लगी तपिश, गर्मी दिखाएगी तेवर

Mon, 12 May 2025 09:04 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 12 May 2025 09:04 AM IST
सार

उत्तराखंड में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलने से मैदानों से लेकर पहाड़ तक गर्मी से राहत मिली। लेकिन आज से गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू करेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand weather News Weather cleared heat started increasing now the heat will show its temper
बढ़ती गर्मी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तराखंड में करीब दो हफ्ते तक सिलसिले वार से बिगड़ा मौसम रविवार को साफ हुआ। दिन भर चटक धूप खिलने से गर्मी की तपिश बढ़ी तो मैदानी इलाकों में लोगों की थोड़ी परेशानी भी बढ़ी। हालांकि पर्वतीय इलाकों में मौसम सुहाना रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आज (सोमवार) से प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन

भले ही मई के शुरूआती दो सप्ताह में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलने से मैदानों से लेकर पहाड़ तक गर्मी से राहत मिली। लेकिन आज से गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू करेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। तेज धूप के खिलने से मैदानों से लेकर पहाड़ों तक गर्मी परेशान करेगी।

विज्ञापन


खासकर दिन के समय मैदानी इलाकों में गर्मी दिक्कतें बढ़ा सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 12 से 15 मई तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि पर्वतीय इलाकों में आज (सोमवार) हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि पर्वतीय इलाकों में होने वाली बारिश का अब मैदानी इलाकों पर कम असर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर चटक धूप, शाम को सुहाना हुआ मौसम

दून में दिन भर चटक धूप से गर्मी ने परेशान किया तो शाम को हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया। आंकड़ों की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री के साथ सामान्य रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री की कमी के साथ 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य इलाकों की बात करें तो पर्वतीय इलाकों में दिन के समय बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढे़ं...Chardham Yatra : 12 दिन में साढ़े पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख के पार

यह रहा तापमान
 

स्थान अधिकतम  न्यूनतम
देहरादून  35.4   19.6
पंतनगर 37.4  22.6
मुक्तेश्वर    18.5  11
नई टिहरी    23.6       12.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed