फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather news update : Weather Clear today in all over state

Weather Today: उत्तराखंड में आज मौसम साफ, पहाड़ों में बर्फबारी के बाद पाला गिरने से जोखिमभरी हुई आवाजाही

Sun, 07 Feb 2021 10:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Feb 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather news update : Weather Clear today in all over state
बर्फबारी के बाद खुला मौसम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में तीन दिन बर्फबारी के बाद आज मौसम साफ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक अच्छी धूप खिली है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को देहरादून में अधिकतम व न्यूनतम 24 व 7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम 23.3 व 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन


वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी के बाद पाला परेशानी का सबब बना हुआ है। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर शनिवार को आवाजाही बहाल तो हो गई, लेकिन मौसम खुलने के बाद पाला गिरने से दोनों ही हाईवे पर आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है। रविवार सुबह यमुनोत्री हाईवे पर राडी ओरक्षा बैंड के बीच एक वाहन बर्फ पर फिसल गया। इसके चलते यात्री वाहन से बाहर गिर गए। इस दौरान तीन चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बीआरओ व एनएच से पाले की समस्या के समाधान के लिए नमक व चूने का छिड़काव करने की मांग की है। 
विज्ञापन


शनिवार शाम भी मोरी मोटर मार्ग पर डांडा क्यारी के पास बर्फबारी के बाद पाला गिरने के कारण एक लोडर पलट गया था। हालांकि दुर्घटना में चालक व परिचालक को कोई चोट नहीं आई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मार्ग पर जगह-जगह फिसलन होने से वाहनों के रपटने का खतरा बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माइनस छह डिग्री तापमान में पांच घंटे फंसे रहे यात्री 

कालामुनी में भारी बर्फबारी के कारण हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर आ रहा एक वाहन पांच घंटे से अधिक समय तक फंसा रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क से बर्फ हटाकर आवाजाही शुरू करने के लिए यात्रियों ने कई अधिकारियों को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं होने से सड़क बंद रही। थक-हारकर पर्यटकों ने खुद ही किसी तरह बर्फ हटाकर वाहन को निकाला। इस दौरान कई पर्यटकों के वाहनों को लौट गए। 

शुक्रवार को क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई थी। इसके चलते कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ था। लोनिवि ने जेसीबी चलाकर थल-मुनस्यारी सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया था लेकिन सड़क से पूरी बर्फ नहीं हटने से एक यात्री वाहन माइनस छह डिग्री तापमान के बीच कालामुनी में फंसा रहा। यात्रियों और स्थानीय लोगों का कहना था कि लोनिवि के जेई को फोन करके सहायता मांगने की कोशिश की गई, लेकिन उनके फोन बंद मिले। इसे लापरवाही मानकर लोगों ने प्रशासनिक कार्यशैली पर रोष जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed