Uttarakhand Weather News: आज पहाड़ों में हल्की बारिश की संभावना, जानें क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ ही दो जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (शनिवार) हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ उत्तरकाशी और चमोली जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
ये भी पढ़ें...National Games: वजन के साथ परेशानियां भी उठानी पड़ रही...भारोत्तोलन के कई खिलाड़ियों को नहीं मिल पाई किट
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मैदानी इलाकों में मौसम साफ होने से दिन के सामान्य तापमान में तीन से चार डिग्री का इजाफा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान चार सामान्य से डिग्री इजाफे के साथ 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, रात का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री के साथ सामान्य रहा। ऐसा ही हाल अन्य जिलों का भी रहा। मा.सि.रि.