फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Today: Very Heavy Rainfall Yellow Alert in Three District

Uttarakhand Weather: आज तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, प्रदेश में 163 मार्ग बंद

Tue, 26 Jul 2022 08:06 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Jul 2022 08:06 AM IST
सार

राजधानी दून व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए डीएम सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today: Very Heavy Rainfall Yellow Alert in Three District
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून, बागेश्वर व उत्तरकाशी में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी व बागेश्वर में 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


Landslide: बोल्डर आने से पांच घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे, फंसे रहे कांवड़िये और चारधाम यात्रियों के वाहन
विज्ञापन


इन जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, राजधानी दून व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए डीएम सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन और कटाव से 163 मार्ग बंद 

प्रदेश में बारिश के चलते 163 मोटर मार्ग बंद हैं। टिहरी में लंबगांव मोटना रजाखेत मोटर मार्ग का कुछ हिस्सा बह गया है। चमोली जिले में रुप्रद्रयाग-पोखरी गोपेश्वर और थराली-देवाल-मुंदोली-वाण मोटर मार्ग भी बंद हो गया है। जिससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक प्रदेश में बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।  



लोक निर्माण विभाग के तहत कुल 398 मशीनें बंद मार्गों को खोलने के लिए लगाई गई हैं। अधिकतर मशीनों में एआईएस मॉडल जीपीएस स्थापित किया गया है जबकि ऊर्जा विभाग की ओर से राज्य के अधिकतर जिलों में बिजली आपूर्ति सुचारु है, जिला पिथौरागढ़ तहसील-बेरीनाग में ग्राम बांसपटान क्षेत्र के तहत और धारचूला में भारी बारिश के कारण कुछ गांव जैसे- हुनेरा, खुमती, तालीकांड व ढीलम आदि में विद्युत आपूर्ति बाधित है। 

विद्युत विभाग की ओर से इन गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। परिचालन केंद्र की ओर से बताया गया है कि प्रदेश मेें 103 गांवों में विद्युत व्यवस्था बाधित हुई थी, जिसमें से 94 गांवों की विद्युत व्यवस्था सुचारु कर दी गई है। इसके अलावा पेयजल निगम की ओर से मानसून अवधि में प्रभावित 65 योजनाओं को सुचारु कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed