फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Landslide in Uttarakhand: Gangotri Highway remained closed for five hours due to Boulder

Landslide: बोल्डर आने से पांच घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे, फंसे रहे कांवड़िये और चारधाम यात्रियों के वाहन

Mon, 25 Jul 2022 11:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 25 Jul 2022 11:18 PM IST
सार

सोमवार सुबह लगभग पांच बजे अचानक गंगोत्री हाईवे पर थिरांग के पास मलबा व बोल्डर आ गिरे जिससे हाईवे बंद होने से कांवड़िये और चारधाम श्रद्धालुओं के वाहन फंस गए।

विज्ञापन
Landslide in Uttarakhand: Gangotri Highway remained closed for five hours due to Boulder
बोल्डर हटाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को गंगोत्री हाईवे थिरांग के पास मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया जिसके चलते कांवड़िये और चारधाम यात्रियों के वाहन फंसे रहे। हालांकि बीआरओ की टीम ने पांच घंटे बाद हाईवे को आंशिक रूप से खोलकर कांवड़ियों के दोपहिया वाहनों को निकाला लेकिन सुचारु आवाजाही तीन बजे के बाद ही शुरू हो पाई।

विज्ञापन


सोमवार सुबह लगभग पांच बजे अचानक गंगोत्री हाईवे पर थिरांग के पास मलबा व बोल्डर आ गिरे जिससे हाईवे बंद होने से कांवड़िये और चारधाम श्रद्धालुओं के वाहन फंस गए। सूचना पर बीआरओ ने मजदूरों व मशीनों की मदद से मलबा व बोल्डर हटाने का काम शुरू किया लेकिन रुक-रुककर मलबा और बोल्डर गिरने से हाईवे खोलने में समय लगा। बाद में 11 बजे हाईवे को आंशिक रूप से खोला गया जिसके बाद दोनों ओर फंसे दोपहिया वाहन सवार कांवड़ियों को निकाला गया। तीन बजे करीब हाईवे को सभी वाहनों के लिए खोल दिया गया। हालांकि मलबा व बोल्डर गिरने की आशंका के चलते आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूस्खलन से हाईवे पर आवाजाही बाधित न हो इसके लिए बीआरओ को चौबीसों घंटे अपनी मशीनें तैयार रखने के लिए कहा है।

विज्ञापन

कोड़िया में हाईवे पर दिनभर लगता रहा जाम

बदरीनाथ हाईवे पर कोड़िया में चट्टान पर झूल रहे बोल्डरों को एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) ने तोड़ दिया जिससे हाईवे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बदरीनाथ धाम जा रहे कांवड़ियों के साथ ही स्थानीय लोगों को इस दौरान परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन


कोड़िया में बोल्डर चट्टान पर झूल रहे हैं। सोमवार को कुछ बोल्डरों को मजदूरों ने तोड़कर हाईवे पर गिराया। सुबह नौ बजे से चट्टान से बोल्डरों को गिराने का काम शुरू हो गया और इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। कांवड़ियों के दोपहिया वाहन भी यहां फंसे रहे।


इस दौरान सुरक्षा के तहत वाहनों को भेजा गया। एनएचआईडीसीएल की कार्यदायी संस्था एनकेजी के प्रबंधक गजेंद्र गौड़ ने बताया कि बार-बार यहां चट्टानी भाग से बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ रहा था। बोल्डरों को हटा दिया गया है जिस कारण यहां दिनभर जाम लगता रहा। अब हाईवे को पूरी तरह से सुचारु कर दिया गया है। यहां हिल साइड सुरक्षात्मक दीवार का निर्माण भी अंतिम चरण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed