Uttarakhand Weather: बिगड़ा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी, मैदान में चली आंधी
Uttarakhand Weather Today: आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विस्तार
उत्तराखंड में सोमवार शाम को मौसम ने करवट बदली। चमोली जिले और यमुनोत्री धाम में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी से ठंडक बढ़ गई है। मसूरी में बारिश के साथ जमकर ओले पड़े। उधर, मैदानी इलाकों में धूलभरी आंधी चली।
छह जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज (सोमवार) बारिश व ओलावृष्टि की आशंका है। जबकि, मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश और गर्जना हो सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Hemkund Sahib Yatra: मौसम खुलते ही तीर्थयात्रियों में दिखा उत्साह, बर्फ के बीच ऐसे पार कर रहे रास्ता, तस्वीरें
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन इलाकों में तेज गर्जना के साथ 70 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
एक जून तक येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 29 मई से एक जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।