फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News : three-year winter record Broken

Uttarakhand Weather : टूटा तीन साल का सर्दी का रिकार्ड, दीपावली के बाद और बढ़ेगी ठंड और छाएगा घना कोहरा

Thu, 05 Nov 2020 11:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 05 Nov 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News : three-year winter record Broken
नवंबर शुरुआत से ही ठंड शुरू - फोटो : अमर उजाला

सितंबर में पूर्वानुमान से काफी कम बारिश और अक्तूबर माह ड्राई गुजरने के बाद नवंबर शुरुआत से ही ठंड शुरू हो गई है। अचानक तापमान में गिरावट आने से पिछले तीन सालों का रिकार्ड भी टूट गया है। दीपावली के बाद कड़ाके की ठंड होगी और दूसरे पखवाड़े से कोहरे की चादर छा जाएगी। पिछले साल की तुलना में कोहरा भी दोगुना घना होगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के केंद्र ऋतु आलोकशाला बाहदराबाद के रिसर्च सुपरवाइजर नरेंद्र रावत के मुताबिक नवंबर पहले सप्ताह से ही मौसम ने करवट बदली है। दो नवंबर से सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है। चार नवंबर को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि पिछले साल का नवंबर पहले सप्ताह में आज के दिन न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। 
विज्ञापन


2018 में हरिद्वार में नवंबर के पहले हफ्ते का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा था। 2017 में भी न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री रहा था। जबकि 2016 में न्यूनतम तापमान 10.6 और अधिकतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैदानी क्षेत्रों में हल्के कोहरे के आसार 

रिसर्च सुपरवाइजर नरेंद्र रावत ने बताया कि सितंबर में मात्र 14 एमएम बारिश हुई। जबकि पूर्वानुमान 200 एमएम बारिश का था। अक्तूबर में भी 50 एमएम बारिश की उम्मीद थी, लेकिन महीना ड्राई गुजर गया। इससे नवंबर में सूखी ठंड पड़ेगी और 22 नवंबर के बाद हल्की बूंदाबांदी के आसार हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद सूखी ठंड और सताएगी। न्यूनतम तापमान करीब दस डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के करीब आएगा। पहले सप्ताह से कोहरा भी आने लगा है। नवंबर दूसरे पखवाड़े से कोहरा घना होगा। 50 मीटर की दूर पर भी लोग एक-दूसरे को देख नहीं पाएंगे। पिछले साल कोहरे में देखने विजिबिल्टी 100 मीटर रही थी।

हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत प्रदेश के अन्य मैदानी इलाकों में कई जगह आज हल्का कोहरा रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अन्य स्थानों पर मौसम सामान्य रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में कमी से रात को ठंडक बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed