फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Red alert for rain in four districts of Uttarakhand today read more Update in hindi

Uttarakhand Weather News: प्रदेश के चार जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें 19 जुलाई तक मौसम का हाल

Sun, 16 Jul 2023 12:27 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 16 Jul 2023 12:27 AM IST
सार

मौसम विभाग ने भारी बारिश और गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावनाओं को देखते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। आपदा प्रबंधन की आईआरएस प्रणाली के नामित अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Red alert for rain in four districts of Uttarakhand today read more Update in hindi
बारिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड के चार जिलों में रविवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि, अन्य जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 18 जुलाई को प्रदेशभर में ऑरेंज अलर्ट है। जबकि, 19 जुलाई के लिए सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है।
विज्ञापन


मौसम की चेतावनी को देखते हुए अधिकारी-कर्मचारी अलर्ट: नई टिहरी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 और 17 जुलाई को जिले में भी भारी बारिश और गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावनाओं को देखते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। इस चेतावनी को देखते हुए जिले में विशेष सावधानियां बरतने के लिए आपदा प्रबंधन की आईआरएस प्रणाली के नामित अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, बीआरओ आदि विभाग सड़क बाधित होने पर तत्काल खुलवाने का प्रयास करें। पर्यटकों को बारिश के मौसम में संवेदनशील क्षेत्रों में आवागमन की अनुमति न दी जाए।


ये भी पढ़ें...बाढ़ का कहर: लक्सर और खानपुर में अब तक तीन की मौत, हेलिकॉप्टर से भेजी गई सामग्री, बचाव के लिए 16 टीमें तैनात

जिला पंचायतराज अधिकारी पंचायत सचिवों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में बारिश की चेतावनी प्रसारित कराएंगे। आपदा की सूचना आपातकालीन परिचालन केंद्र और आपदा नियंत्रण कक्ष नई टिहरी को इस फोन नंबर 01376 234793, 233433, टोल फ्री नंबर 01376.1077 और मोबाइल नंबर 8126268098, 7465809009, 9456533332, 7983340807 पर सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed