फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather news: Himalaya Peaks Beautiful View seen from Roorkee after rainfall

उत्तराखंड मौसम: बारिश के बाद बादल छंटते ही रुड़की से दिखने लगीं हिमालय की बर्फीली चोटियां

Fri, 21 May 2021 12:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 May 2021 12:13 AM IST
सार

प्रदेश में मौसम की आंखमिचौली बुधवार को ही शुरू हो गई थी, लेकिन रात करीब दस बजे शुरू हुई बारिश अगले दिन सुबह 11 बजे तक जारी रही। जब बारिश रुकी तो मौसम सुहावना हो गया।

विज्ञापन
uttarakhand weather news: Himalaya Peaks Beautiful View seen from Roorkee after rainfall
रुड़की से दिखती हिमालय की चोटियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में गुरुवार को बारिश के बाद जब शाम को बादल छंटे तो अद्भुत नजारा देखने को मिला। रुड़की से शाम के समय हिमालय की बर्फीली चोटियों का दीदार हुआ। यह पर्वत श्रृंखला देहरादून से भी बहुत साफ और सुंदर नजर आई। 

विज्ञापन


रुड़की में चक्रवाती तूफान ताउते के असर के चलते लगातार 24 घंटे हुई बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया। शहर में अधिकांश जगहों पर सड़कों पर कीचड़ होने से लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। वहीं, देहात क्षेत्र में खेत-खलिहान भी जलमग्न हो गए। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे बारिश थमी। सुबह सात से दस बजे फल-सब्जी और दूध की दुकानें खुलीं, लेकिन कम लोग सड़कों पर दिखे। आईआईटी मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान रुड़की में 53.9 और बहादराबाद में सर्वाधिक 67 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन


उत्तराखंड में ताउते का असर: मूसलाधार बारिश ने तोड़ा 105 वर्षों का रिकॉर्ड, सबसे ठंडा रहा मई का महीना
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के दौरान शहर सहित देहात क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रुड़की में दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर माजरा के निकट पानी भर गया, जिससे हाईवे से गुजर रहे लोगों को परेशानी हुई। गंगनहर पटरी पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पानी भरा रहा। अंबर तालाब, मकतूलपुरी, शेरपुर, माजरा आदि इलाकों में भी जलभराव हुआ। कुछ इलाकों में नालियों की सफाई नहीं होने के चलते पानी निकासी में दिक्कत हुई। इससे सारा पानी सड़कों पर भर गया।

पुरानी तहसील समेत कुछ इलाकों में सड़कें कच्ची होने के चलते कीचड़ हो गया। इससे लोगों को पैदल और वाहनों के साथ निकलने में दिक्कत आई। नगर के मयूर विहार कॉलोनी, शेखपुरी, चाव मंडी आदि में हाल ही में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम हुआ था। इसके बाद गड्ढ़ों को मिट्टी से भर दिया गया था। ऐसे में पानी भरने से कीचड़ हो गया। इसी तरह, डीएवी कॉलेज के पास कुछ दिन पहले एक प्राइवेट कंपनी ने केबल बिछाया था। यहां भी गड्ढों को मिट़्टी से भरा गया था। बृहस्पतिवार दोपहर जब यहां से वाहन निकले तो गड्ढों में फंस गए। दोपहर 12 बजे के आसपास मौसम साफ होने से तेज धूप निकली। आईआईटी के मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, रुड़की में 53.9 मिमी, लक्सर में 47 मिमी, बहादराबाद में 67 मिमी, भगवानपुर में 58 मिमी और नारसन में 65 मिमी बारिश हुई है। 

हरिद्वार में दो दिन में हुई 32 एमएम बारिश

दो दिन तक लगातार 32.2 एमएम बारिश हुई है। अधिकतम तापमान भारी गिरावट दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इससे पहले 1998 में मई के महीने 40 एमएम बारिश हुई थी। 

बुधवार सुबह करीब दस बजे से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक होती रही। मौसम में हुए बदलाव से अधिकतम तापमान भी गिरा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस साल 16 और 17 अप्रैल को पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया था। 17 मई तक तापमान 37 डिग्री था। 18 मई से मौसम ने करवट बदली और तापमान गिरना शुरू हो गया। 19 मई को अधिकतम तापमान 30 डिग्री हो गया था। बृहस्पतिवार को अधिक तापमान 27 डिग्री आ गया। 

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मई 1998 में भी लगातार तीन दिन बारिश हुई थी। तब तीन दिन में 40 एमएम रिकार्ड बारिश हुई थी। इसके बाद मई में कभी इतनी बारिश नहीं हुई। इस बार बार दो दिन में ही 32.2  एमएम हुई है। रितु आलोक शाला बहादराबाद के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि 1998 में सात से नौ मई तक 40 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि तब भी रिकार्ड तापमान गिरा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed