{"_id":"68442e9c52e0a59b3005adf5","slug":"uttarakhand-weather-news-from-today-onwards-heat-will-show-its-intensity-for-four-days-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: आज से चार दिन तक गर्मी दिखाएगी तेवर, पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में होगा इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: आज से चार दिन तक गर्मी दिखाएगी तेवर, पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में होगा इजाफा
Sat, 07 Jun 2025 05:54 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 07 Jun 2025 05:54 PM IST
सार
आने वाले दिनों में उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ों तक तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। गर्मी परेशान करेगी।
विज्ञापन
heat
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में आज (शनिवार) से अगले चार दिनों तक गर्मी तेवर दिखाएगी। हालांकि, 11 जून के बाद एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात से 10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकाें का कहना है कि चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ों तक तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। गर्मी परेशान करेगी। शुक्रवार के मौसम की बात करें तो चटक धूप खिलने से गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...हाईवे पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: केदारनाथ धाम के लिए भरी थी उड़ान, सूझबूझ से बची यात्रियों की जान
विज्ञापन
दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री गिरावट के साथ 19.2 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।